ब्रेकिंग
Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर

Waqf Amendment Bill: नीतीश ने वक्फ बिल को दिया समर्थन तो JDU में मच गयी भगदड़, एक साथ 2 मुस्लिम नेता ने दिया इस्तीफा

JAMUI/MOTIHARI: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) में भगदड़ मच गयी है। इस बिल के विरोध में जेडीयू के दो मुस्लिम नेता ने अपने पद से इस्तीफा द

BIHAR POLITICS
वक्फ बिल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI/MOTIHARI: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) में भगदड़ मच गयी है। इस बिल के विरोध में जेडीयू के दो मुस्लिम नेता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ढाका से जेडीयू नेता सह विधानसभा प्रत्याशी मो. कासिम अंसारी और जमुई से जेडीयू अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मो. शाहनवाज मलिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 


उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि लाखों करोड़ों भारतीय को यह विश्वास था कि नीतीश कुमार सबसे बड़े सेकुलर का चेहरा हैं लेकिन वफ्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का उन्होंने समर्थन करके सबको बता दिया कि उनके मन में क्या है? इसलिए पार्टी के सभी पदों से हम इस्तीफा देते हैं। कहा अलविदा नीतीश कुमार, अलविदा जदयू...जनता दल यूनाइटेड के दोनों मुस्लिम नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा भेजा है। 


पूर्वी चंपारण के जिला प्रवक्ता चिकित्सा प्रकोष्ठ सह ढाका विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. मो. कासिम अंसारी और जमुई के जिला अध्यक्ष सह अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मोहम्मद शहनवाज मलिक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा भेजा है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ अंसारी और पूर्वी चंपारण की जिला अध्यक्ष मंजू देवी को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी गयी है। दोनों मुस्लिम नेताओं ने अपने इस्तीफे में क्या कुछ लिखा है नीचे देखिये...

Waqf Amendment Bill: नीतीश ने वक्फ बिल को दिया समर्थन तो JDU में मच गयी भगदड़, एक साथ 2 मुस्लिम नेता ने दिया इस्तीफा

Waqf Amendment Bill: नीतीश ने वक्फ बिल को दिया समर्थन तो JDU में मच गयी भगदड़, एक साथ 2 मुस्लिम नेता ने दिया इस्तीफा