ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

Home / politics / मुकेश सहनी को लेकर VIP के विधायकों में बढ़ी नाराजगी, राजू सिंह के...

मुकेश सहनी को लेकर VIP के विधायकों में बढ़ी नाराजगी, राजू सिंह के बाद मिश्री लाल यादव बोले.. मंत्री हैं तो नाराजगी का कारण बताएं

27-Jul-2021 03:36 PM

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने जिस तरह एनडीए से नाराजगी जताई, उसके बाद उनकी पार्टी के अंदर ही विरोध लगातार बढ़ते जा रहा है. वीआईपी के विधायक राजू कुमार सिंह ने पहले मुकेश सहनी के फैसले पर सवाल खड़ा किया. राजू कुमार सिंह के बाद अब वीआईपी के एक और विधायक मिश्री लाल यादव ने भी अपनी पार्टी के अध्यक्ष पर सवाल खड़े कर दिए हैं.


फर्स्ट बिहार को दिए इंटरव्यू में विधायक के मिश्री लाल यादव ने कहा है कि हम पार्टी के विधायक हैं और हमारी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी सरकार के मंत्री हैं. अगर एनडीए से नाराजगी की बात मुकेश सहनी कह रहे हैं तो उन्हें खुलकर कारण बताना चाहिए. मिश्री लाल यादव ने कहा है कि पार्टी के विधायकों को मुकेश सहनी ने सोमवार के दिन सदन की बैठक खत्म होने के बाद अचानक से बुलाया और फरमान सुना दिया कि एनडीए की मीटिंग में नहीं जाना है. 



वीआईपी विधायक ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए. अगर ऐसा कोई फैसला लेना है तो इसकी जानकारी पूर्व में होना जरूरी है. बेहतर होता कि मुकेश सहनी एक-दो दिन पहले इस बाबत जानकारी दे देते. 


मिश्री लाल यादव ने कहा है कि अगर सरकार से कोई नाराजगी है. तो मंत्री होने के नाते मुकेश सहनी से बेहतर इसकी जानकारी कोई नहीं दे सकता. मिश्री लाल यादव ने राजीव कुमार सिंह के बयान का भी समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि अगर कहीं कोई परेशानी है तो हम विधायकों को बुलाकर मुकेश सहनी बात करें.