ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

Home / politics / जिसे उखाड़ फेंकने का एलान किया था उसी के लिए वोट मांगेंगे ललन...

जिसे उखाड़ फेंकने का एलान किया था उसी के लिए वोट मांगेंगे ललन सिंह: मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी का प्रचार करेंगे

23-Oct-2022 07:55 PM

PATNA: ज्यादा दिन नहीं हुए जब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोकामा क्षेत्र के गांव-गांव घूमकर ये दावा कर रहे थे कि वे अनंत सिंह को पूरी तरह से उखाड़ फेंकेगे. ललन सिंह मोकामा को आतंकराज से मुक्त कराने का लगातार दावा कर रहे थे. अब वही ललन सिंह मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी का चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं. मोकामा में हो रहे उप चुनाव में ललन सिंह के जनसंपर्क का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है.


बता दें कि अनंत सिंह के सजायाफ्ता होने के कारण मोकामा में उप चुनाव हो रहा है. अनंत सिंह और उनके समर्थक लगातार ये कहते रहे हैं कि ललन सिंह ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाया है. अनंत सिंह को कोर्ट द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद वहां उप चुनाव हो रहा है जिसमें राजद ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को टिकट दिया है. नीलम देवी को बीजेपी की सोनम देवी कड़ा टक्कर दे रही हैं.


ललन का चुनाव प्रचार

बाढ़ जिला जेडीयू के अध्यक्ष परशुराम पारस ने बताया कि ललन सिंह दो दिनों तक मोकामा में चुनाव प्रचार करेंगे. वे 26 और 27 अक्टूबर को मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर नीलम देवी के लिए वोट मांगेगे. जेडीयू जिलाध्यक्ष ने बताया कि ललन सिंह 26 अक्टूबर को मोकामा के रैली से जन संपर्क अभियान की शुरूआत करेंगे. वे  विभिन्न पंचायतों से होते हुए मोकामा नगर परिषद और फिर औंटा से बड़हिया बाहापर तक सड़क मार्ग से मतदाताओं से संपर्क कर राजद प्रत्याशी के लिए वोट मांगेगे. 27 अक्टूबर को ललन सिंह मोकामा टाल के इलाकों में जन संपर्क करेंगे.  उनका दौरा पुनारख के कोंदी से शुरू होगा और टाल क्षेत्र के विभिन्न पंचायत और गांवो से होते हुए घोसवरी तक लोगों से मिलकर नीलम देवी के लिए वोट मांगेगे.