BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद
13-Jun-2020 02:20 PM
DESK : साल की शुरुआत में दुनिया में एक नए वायरस की पहचान हुई, जो देखते ही देखते पूरी दुनिया में फ़ैल गई. इस वायरस ने अब तक जो आतंक मचाया है उसकी कल्पना शायद किसी ने कभी की ही नहीं थी. यह वायरस कुछ ही समय में विश्व के तमाम देशों में फ़ैल गया. लाखों लोगों की इससे मौत हो गई. इस वायरस से अभी सभी देश निपट भी नहीं पाए थे कि एक और संकट सामने आ खड़ा हुआ है.
कल WHO ने इस बारे में चेतावनी दी है कि अब कोरोना वायरस महामारी का भीषण अप्रत्यक्ष असर लोगों पर पड़ सकता है. WHO के अनुसार कोरोना की बीमारी की तुलना में, महामारी से पैदा हुए खराब हालात की वजह से विश्व को अधिक नुकसान हो सकता है. इस महामारी का अप्रत्यक्ष असर सबसे अधिक महिलाओं, बच्चों और किशोरों पर पड़ सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडहैनम घेब्रियेसुस ने कहा- कोरोना के अप्रत्यक्ष असर से इस खास समूह पर जो बुरा प्रभाव पड़ेगा, वह कोविड-19 वायरस से होने वाली मौतों से भी भयानक हो सकता है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल ने बताया की “कई जगहों पर इस महामारी की वजह से स्वास्थ्य सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है. इसकी वजह से प्रेग्नेंसी और डिलीवरी से जुड़ी दिक्कतों के कारण महिलाओं की मौत का खतरा बढ़ गया है.” यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड की एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर नतालिया कनेम ने भी इस हालात को लेकर कहा है कि 'महामारी के भीतर एक महामारी' पैदा हो गई है.
नतालिया कनेम ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक, 6 महीने के लॉकडाउन की वजह से 4.7 करोड़ महिलाएं कंट्रासेप्शन की सुविधा को नहीं अपना सकीं, जिसकी वजह से बिना इच्छा के 70 लाख बच्चों का जन्म होगा. वहीं, इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन के प्रेसिडेंट ग्रैब्रिएला कुवस बैरन ने कहा कि “महामारी की वजह से 4 से 6 करोड़ बच्चों पर भीषण गरीबी का खतरा पैदा हो गया है. दुनिया के कई देशों में महामारी की वजह से स्कूल कई महीने से बंद हैं ”.
यहां आप ये जान लें कि दुनिया में कोरोना वायरस के अब तक 76.5 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. 4.25 लाख लोगों की मौत भी हुई है.