ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरल

Bihar News: कोर्ट में पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट, युवक पर दूसरी शादी का आरोप

Bihar News: बिहार के पूर्णिया सिविल कोर्ट में पति-पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद कोर्ट की सुनवाई के दौरान मारपीट और जबरन ले जाने की घटना सामने आई। पत्नी ने पति पर गुजरात में दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है, जबकि पति इसे सिरे से खारिज करता है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया सिविल कोर्ट में उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब कुटुंब न्यायालय में केस के डेट पर पहुंचे पति-पत्नी के बीच मल्ल युद्ध शुरू हो गया। पत्नी और उसके मायके वाले पति को पीटने लगे और सब मिलकर युवक को गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। पत्नी का आरोप है कि पति ने गुजरात में दूसरी शादी कर ली है और उसे छोड़ना चाहता है। इधर पति के वकील ने बताया कि पत्नी ने जीवन को नरक बनाकर रख दिया है। इस वजह से फैमिली कोर्ट में केस दर्ज कराया गया है।


पूर्णिया कोर्ट परिसर में गुरुवार को पति-पत्नी के बीच हाईवोल्टेज देखने के लिए भीड़ लग गई। दोनों के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी मरंगा थाना क्षेत्र के उफरेल इलाके की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद एक साल वैवाहिक जीवन ठीक से चला लेकिन उसके बाद दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया। लड़की पक्ष का आरोप है कि पति और ससुर शराबी हैं। तंग आकर पत्नी अपने मायके चली गई। वहीं, लड़के पक्ष के वकील का कहना हैं कि युवक ने अपने दांपत्य जीवन बहाल करने के लिए पुलिस परिवार केंद्र में आवेदन दिया है। उस पर सुनवाई चल रही है। इसी बीच पत्नी और उसके मायके वालों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया।


पति के वकील का कहना है कि पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं है। दोनों के बीच मध्यस्तता की पहल कोर्ट के आदेश पर की जा रही है। लेकिन लड़की कुछ भी मानने को तैयार नहीं है। लड़का केस की तारीख पर हाजिर हुआ था। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया। और जबरन उसे उठाकर अपने साथ ले गए। इधर लड़की ने बताया कि पति ने गुजरात में दूसरी शादी कर लिया है जो पहले से शादी शुदा है। लड़की के पिता ने बताया कि बेटी को हक दिलाने के लिए कोर्ट का सहारा लिया है। लड़का दूसरी शादी की बात से इनकार कर रहा है।