ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Bihar Crime News: पोल गाड़ने के लिए खूनी संघर्ष, 19 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद जिले के प्रीतम बीघा गांव में रास्ता विवाद को लेकर 19 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद जिले के ओकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रीतम बीघा गांव में बीते देर रात रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक 19 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में तनाव का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, गांव में रास्ते में बिजली का पोल गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात यह विवाद उस समय हिंसक हो गया जब एक पक्ष के लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष के युवक को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान (नाम अभी सार्वजनिक नहीं) के रूप में की गई है, जिसकी उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही ओकरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि, घटना गंभीर है और प्राथमिक जांच के बाद हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की गई है। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर कई बार पंचायत स्तर पर समाधान की कोशिश की गई, लेकिन मामला नहीं सुलझ पाया। प्रशासन से मांग की जा रही है कि दोषियों को कड़ी सजा मिले और गांव में स्थायी समाधान निकाला जाए।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता