ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: डिप्टी CM विजय सिन्हा के झंडोतोलन के बीच स्काउट गाइड की लड़कियां हुई बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Bihar News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुजफ्फरपुर के पंडित नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब स्काउट-गाइड परेड में भाग ले रही कई छात्राएं अचानक बेहोश होने लगीं।

Bihar News
बिहार न्यूज
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुजफ्फरपुर के पंडित नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब स्काउट-गाइड परेड में भाग ले रही कई छात्राएं अचानक बेहोश होने लगीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बिहार के डिप्टी सीएम और प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा के झंडोतोलन से ठीक पहले यह घटना सामने आई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही परेड चल रही थी, एक के बाद एक कई छात्राएं बेहोश होने लगीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और मेडिकल टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी छात्राओं को एम्बुलेंस के माध्यम से मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। अब तक की जानकारी के अनुसार, करीब 6 स्काउट गाइड छात्राओं को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।


स्थानीय लोगों और कुछ अभिभावकों ने बताया कि छात्राओं की तबीयत खराब होने की मुख्य वजह सुबह से लगातार अभ्यास कराना और पर्याप्त विश्राम व जलपान की कमी रही। बताया जा रहा है कि छात्राएं अहले सुबह से धूप और उमस में परेड रिहर्सल कर रही थीं, जिसके कारण उन्हें थकान और डिहाइड्रेशन जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सभी बच्चियों को समय रहते अस्पताल लाया गया, और अब उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी में उनका इलाज जारी है।


वहीं दूसरी ओर, झंडोतोलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने झंडा फहराकर उपस्थित जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारी, प्रशासनिक कर्मचारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे। इस घटना के बाद जिला प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। कई अभिभावकों ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा और सुविधा प्रबंधन को लेकर नाराज़गी जताई है।