ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजपुर के बड़हरा में भोजन वितरण और सामुदायिक किचन का पांचवां दिन

भोजपुर के बड़हरा प्रखंड में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य जारी। भोजन वितरण और सामुदायिक किचन के माध्यम से हजारों लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। प्रशासन से क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की अपील।

Bihar
बाढ़ पीड़ितों की मदद
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए बुधवार को भोजन वितरण का व्यापक अभियान चलाया गया। बड़हरा के नारागदा पंचायत के परशुरामपुर, नूरपुर और कोरहा गांवों में जरूरतमंदों के बीच भोजन के पैकेट बांटे गए। वहीं, पकड़ी पंचायत के घांघर मिल्की में 3000 भोजन पैकेट वितरित किए गए।


इसके अलावा, बड़हरा के सबलपुर से महोदयी तक 1000 फूड पैकेट आपदा से घिरे लोगों तक पहुंचाए गए। बुधवार को ही रामफल टोला वार्ड 2 में 400, UP बांध, खखन डेरा वार्ड 1 और जानकी बाजार साहू टोली में 500 लोगों के बीच भोजन वितरित किया गया।


खवासपुर में चल रहे सामुदायिक किचन के आज पांचवें दिन खलीफा टोला और बाली टोला वार्ड 07 व 08 में भी भोजन की व्यवस्था की गई। यह किचन भाई रवि यादव राणा की देखरेख और तत्परता में संचालित हो रहा है, जिसमें राजद कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान है।


इस अवसर पर राम बाबू सिंह ने कहा कि बड़हरा की कोई भी जनता भूखी न रहे, इसके लिए भोजन की व्यवस्था लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा, "मैं अपना मानव धर्म अपनी सामर्थ्य के अनुसार निभा रहा हूं" और प्रशासन से अपील की कि बड़हरा की जनता को संकट के इस काल से बाहर निकालने के लिए इसे बाढ़ क्षेत्र घोषित कर आपदा राहत का मुआवजा दिया जाए। 


साथ ही, उन्होंने 50 त्रिपाल जरूरतमंदों के बीच वितरित करने के लिए बड़हरा के अंचलाधिकारी से भी अपील की। यह राहत अभियान बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए जीवनरेखा साबित हो रहा है, जो हर दिन हजारों लोगों तक भोजन पहुंचा रहा है।


टैग्स