ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग

Home / news / विस्तारा की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, वाराणसी से मुंबई के लिए भरी थी...

विस्तारा की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, वाराणसी से मुंबई के लिए भरी थी उड़ान

05-Aug-2022 06:05 PM

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से आ रही है, जहां विस्तारा की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग हुई है। जानकारी के मुताबिक विमान से विमान से चिड़िया के टकराने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विस्तारा की फ्लाइट संख्या UK 622 ने वाराणसी से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। विमान से पक्षी के टकराने के बाद लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है, विमान पर सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।


विस्तारा के विमान ने शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वाराणसी से मुम्बई के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान से पक्षी टकरा गया।जिसके बाद विमान को वापस रनवे पर लाना पड़ा। विमान की इमरजेंसी लैंडिग होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। विमान में सभी यात्री सुरक्षित है।


बता दें कि पिछले कुछ महीनों से भारतीय विमानों में तकनीकी खराबी आने का सिलसिला जारी है। पिछले ढाई महीने में करीब 16 विमानों में तकनीकी गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं। कुछ विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी तो कुछ को टेकऑफ से ठीक पहले रोक दिया गया। वहीं दो दिनों के भीतर यह दूसरा मामला है जब बर्ड हिट की घटना हुई है। इससे पहले 4 अगस्त को भी बर्ड हिट के कारण अहमदाबाद से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने वाली गो फर्स्ट की फ्लाइट को अचानक डायवर्ट करना पड़ा था।