ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / विधानसभा चुनाव में बदल गई डॉक्टरों की ड्यूटी, मजिस्ट्रेट के बदले अब कोरोना...

विधानसभा चुनाव में बदल गई डॉक्टरों की ड्यूटी, मजिस्ट्रेट के बदले अब कोरोना गाइडलाइन का कराएंगे पालन

03-Oct-2020 09:00 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार बिहार के डॉक्टरों की ड्यूटी में कोरोना संकट के कारण बदलाव किया गया है. पहले डॉक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी करते थे, लेकिन इस बार बूथों और  रैली वाले जगहों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराएंगे. 

इस बार डॉक्टरों के जिम्मे कोरोना को लेकर आयोग ने गाइडलान का अनुपालन सुनिश्चित कराने का काम होगा. रैली वाले जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रहेंगे. इसके अलावे मतदान केंद्र पर पीपीई किट से लेकर मास्क तक की व्यवस्था पर उनकी नजर रहेगी. आयोग द्वारा तय गाइडलाइन पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चार स्तरीय व्यवस्था की है.

हर विधानसभा स्तर पर उस क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्र के प्रमुख को नोडल अधिकारी बनाया गया है. शिकायतों को दूर करने के लिए जिला और फिर निदेशालय के बाद राज्य स्तर पर भी अलग-अलग नोडल अधिकारी बनाये गये हैं. इसके अलावे रैली के लिए तैयार मैदान का भी पहले वह मुआयना करेंगे.सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोला बनवाने का काम भी उसनके सहयोगी कर्मी करेंगे. बूथों पर भी वही स्थिति होगी इसमें आशा के साथ दूसरे कर्मी उनकी सहायता करेंगे.