मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
08-Jun-2020 02:23 PM
DESK : सेंट्रल रेलवे ने कैंसिल टिकट के रिफंड को लेकर यात्रियों को बड़ी राहत दी है. सेंट्रल रेलवे के एक अधिकारी ने इस बारे में कहा है कि कैंसिल टिकट का रिफंड 30 जून तक की जगह अब यात्रा की तारीख से अगले 6 महीने तक काउंटर से लिया जा सकता है. रेलवे की तरफ से यह बयान रेलवे काउंटर्स पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए लिया गया है.
दरअसल कुछ दिनों पहले सेंट्रल रेलवे ने ट्वीट कर कहा था कि लॉकडाउन के दौरान रद्द की जाने वाली सभी ट्रेनों के लिए टिकट का रिफंड 30 जून तक लिया जा सकता है. इसके लिए रेलवे ने ऑनलाइन और रेलवे काउंटर से रिफंड की सुविधा शुरू की थी. लेकिन लाखों टिकटों के रद्द होने के कारण रेलवे के काउंटरों पर रिफंड लेने वालों की भरी भीड़ उमड़ने लगी थी.
इससे सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का उल्लंघन हो रहा था. रेलवे के काउंटरों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं होने की वजह से ये फैसला लिया गया है. अब आप कैंसिल टिकटों का रिफंड यात्रा की तारीख के 6 महीने बाद तक ले सकते हैं.
विजयवाड़ा रेलवे डिविजन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए शानदार व्यवस्था की है. यहां यात्रियों से संपर्क किए बिना उनके टिकट चेक किए जा रहे हैं. इस के लिए कंप्यूटर असिस्टेड कैमरा और मॉनिटर का उपयोग किया जा रहा है, जो रेलवे यात्रियों के टिकट को दूर से ही चेक कर रहा है. यही नहीं थर्मल स्क्रीनिंग के लिए भी यात्रियों के करीब जाने की झंझट को दूर कर दिया गया है. यहां डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टरों में लगे कैमरों का उपयोग करते हुए यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है.
इन सब बातों के साथ ही इंडियन रेलवे ने सभी जोनों को वर्तमान में चल रहीं 230 स्पेशल ट्रेनों को टाइम पर पहुंचाने की बात कही है. रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में शत- प्रतिशत समय पाबंदी सुनिश्चित करने को कहा है. इन ट्रेनों के समय पालन की निगरानी करने के लिए रेलवे ने जोनल प्रमुखों को आदेश जारी किया है. रेलवे द्वारा सभी जोनों को भेजे गए मैसेज में कहा गया है कि वर्तमान में बहुत कम ट्रेनें चल रही है इसलिए इसमें कोई देरी नहीं होनी चाहिए.
रेलवे के सात जोन हैं, जिसके लिए यह बात कही गई है. इसमें पूर्वी तट रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, पूर्वी मध्य रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और उत्तरी रेलवे जोन शामिल है.