पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान
07-Dec-2021 06:49 PM
अपने गृह राज्य महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस क्राइम ब्रांच में DIG के पद पर सेवा देने वाले आईपीएस अफसर शिवदीप लांडे आज बिहार लौट रहे हैं. बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान देने के बाद शिवदीप लांडे की नई जगह सरकार पोस्टिंग भी करेगी। 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामन राव लांडे ने बिहार में कई जिलों में सिटी एसपी से लेकर एसपी तक के पद पर काम करने का अनुभव प्राप्त किया है।
आपको बता दें पटना सहित बिहार के दुसरे जिलों में रहते हुए उनके कारनामे बड़े मशहूर हुए. लगभग दस महीने की सेवा में ही उन्होंने नकली कॉस्मेटिक उत्पाद विक्रेताओं सहित बड़े-बड़े दवा-माफियाओं जाली नोट छापने वालों के खिलाफ, नकली दवा बेचने वालों के खिलाफ मुहिम चलाकर हड़कंप मचा दिया था. वहीं PMCH के पास अशोक राजपथ पर एक कपड़ा शोरूम के मालिक की हत्या के बाद जब अपराधियों के भय से दुकानें बंद थी तब लांडे ने उसे दबोच कर पीएमसीएच गेट पर जमकर पिटाई की थी. जिसके बाद इलाके की सारी दुकानें खुल गई.
वहीं रोहतास में पोस्टिंग के दौरान बालू और पत्थर माफियाओं के खिलाफ शिवदीप लांडे ने एक मुहिम चलाकर सरकार के राजस्व की हानी होने से बचाया था. यही नहीं, उन्होंने कई पत्थर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया था. और वहीं अररिया में पोस्टिंग के दौरान एसपी शिवदीप लांडे के कई कामों को जिले के लोग याद करते हैं. वो यहां चर्चा में तब आये थे जब मुंगेर में ट्रेनी आईपीएस होने के दौरान पत्थर माफियाओं ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया था. लेकिन इसके बाद भी वो इन माफियाओं पर भारी पड़े थे.
मुंबई में क्राइम ब्रांच में DIG के पद पर काम करते हुए भी शिवदीप लांडे ने कई उपलब्धियां हासिल की. नारकोटिक्स विभाग की जिम्मेवारी को संभालते हुए लांडे ने कई माफियाओं को जमकर सबक सिखाया था. पांच साल बाद बिहार वापस लौट रहे आईपीएस शिवदीप लांडे को सरकार क्या जिम्मेदारी सौंपेगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं