ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार STF का बड़ा एक्शन: 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी ठाकुर यादव झारखंड से अरेस्ट, कई संगीन मामलों में थी तलाश

Bihar Crime News: बिहार STF ने भोजपुर के 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी ठाकुर यादव को झारखंड के रामगढ़ से गिरफ्तार किया, जो फायरिंग और रंगदारी समेत कई संगीन मामलों में फरार था।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ ने भोजपुर जिले के 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी ठाकुर यादव को झारखंड के रामगढ़ से गिरफ्तार किया है। ठाकुर यादव बीते कई वर्षों से गोलीबारी, रंगदारी और आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। वह भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार स्थित एक मॉल पर फायरिंग की घटना में वांछित था।


गिरफ्तार अपराधी ठाकुर यादव, सरैया निवासी लाल बाबू यादव का पुत्र है। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी और लूट सहित कुल छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो सभी कृष्णगढ़ थाना में पंजीकृत हैं। फायरिंग के एक मामले में वह एक साल से अधिक समय से फरार चल रहा था।


ठाकुर यादव की गिरफ्तारी के लिए भोजपुर पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ लगातार प्रयासरत थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि वह झारखंड के रामगढ़ में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2024 की सुबह सरैया बाजार स्थित एक मॉल पर बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की थी। इससे पहले अपराधियों ने मॉल में जाकर यह कहा था कि ठाकुर यादव ने दुकान बंद करने को कहा है, और इसके बाद गोली चलाई गई थी। गोली मॉल के बाहर लगे बोर्ड पर लगी थी और घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया था।


जांच के दौरान इस फायरिंग कांड में ठाकुर यादव के साथ-साथ उसके रिश्तेदार सुजीत यादव सहित तीन लोगों के नाम सामने आए थे। इसके बाद से ही ठाकुर यादव फरार चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जून 2023 में ठाकुर यादव के खिलाफ रंगदारी और लूट के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। वर्ष 2023 में उसे हथियार के साथ गिरफ्तार भी किया गया था। इससे पहले 2017 में लूट और डकैती के तीन मामले और 2016 में हत्या का एक मामला उसके खिलाफ दर्ज है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता