ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: बिहार के बाहुबली आरजेडी नेता मुन्ना शुक्ला की तबीयत बिगड़ी, IGIMS में कराया गया भर्ती

Bihar News: पूर्व बाहुबली विधायक और बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे मुन्ना शुक्ला की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए भागलपुर जेल से पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्व बाहुबली विधायक और उम्रकैद की सजा काट रहे मुन्ना शुक्ला की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। आंख के रेटीना में गंभीर परेशानी के बाद उन्हें इलाज के लिए भागलपुर जेल से पटना लाया गया है। फिलहाल उनका इलाज पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में चल रहा है।


जेल प्रशासन के अनुसार, मुन्ना शुक्ला को करीब 15 दिन पहले आंख में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। पहले भागलपुर में उनका इलाज कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें बेऊर जेल शिफ्ट किया गया और फिर IGIMS में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, रेटीना से जुड़ी समस्या के अलावा उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी किया जाना है।


बता दें कि मुन्ना शुक्ला पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में सजायाफ्ता हैं। इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ मुन्ना शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दाखिल की थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही मुन्ना शुक्ला को बेऊर जेल से भागलपुर जेल स्थानांतरित किया गया था। अब स्वास्थ्य कारणों से उन्हें दोबारा पटना लाया गया है।


उल्लेखनीय है कि वर्ष 1998 में तत्कालीन मंत्री और राजद नेता बृज बिहारी प्रसाद की हत्या पटना के IGIMS में इलाज के दौरान कर दी गई थी। इस हत्याकांड में यूपी के कुख्यात डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला, मुन्ना शुक्ला, मंटू तिवारी, राजन तिवारी, सतीश पांडेय समेत कई आरोपियों के नाम सामने आए थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता