ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Patna News: होली के दिन पटना के दानापुर रूपसपुर में कार वॉशिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। दमकलकर्मी और पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Patna News: होली के दिन बिहार की राजधानी पटना में एक बड़ी घटना सामने आई। दानापुर के रूपसपुर इलाके में स्थित एक कार वॉशिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लपटें ऊँची उठ गईं और आसपास के लोग दहशत में आ गए।


घटना की सूचना मिलते ही दानापुर अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग को फैलने से रोकने और आसपास की दुकानों व मकानों को नुकसान से बचाने में जुटे हैं। इस बीच, रूपसपुर थाना अध्यक्ष अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रशासन की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता