ब्रेकिंग
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम

शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना

Rashmika Vijay: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद हैदराबाद में ‘मीट एंड ग्रीट’ इवेंट में फैंस से मुलाकात की और अपने हाथों से खाना परोसकर सबका दिल जीत लिया।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rashmika Vijay: शादी के बाद सितारों की पहली सार्वजनिक झलक हमेशा खास होती है। साउथ सिनेमा के लोकप्रिय कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने विवाह के बाद पहली बार हैदराबाद में आयोजित एक खास ‘मीट एंड ग्रीट’ इवेंट में फैंस से मुलाकात की।


इस खास कार्यक्रम में दोनों ने न सिर्फ फैंस से बातचीत की, बल्कि अपने हाथों से उन्हें खाना भी परोसा। इवेंट का माहौल बेहद पारिवारिक था। जगह को खूबसूरती से फूलों से सजाया गया था और एक बोर्ड पर लिखा था— “Welcome to our extended family. With love, #Virosh”।


दोनों कलाकारों ने हर फैन से हाथ मिलाया, ऑटोग्राफ दिए और तस्वीरें खिंचवाईं। एक वीडियो में रश्मिका एक फैन को गले लगाती नजर आईं। सबसे खास पल तब देखने को मिला जब रश्मिका ने विजय को अपने हाथों से खाना खिलाया। यह प्यारा सा क्षण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने उनकी सादगी व अपनापन की जमकर तारीफ की। इस मौके पर रश्मिका सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ सादी साड़ी में नजर आईं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विजय फ्लोरल कुर्ते में दिखे।


बता दें कि दोनों ने इसी साल फरवरी में अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया। 26 फरवरी को उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में उन्होंने शादी रचाई। शादी की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर छा गई थीं। आज 4 मार्च को दोनों इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक भव्य रिसेप्शन आयोजित करने जा रहे हैं, जिसमें खास मेहमान शामिल होंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता