TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
16-Feb-2024 08:08 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव को निष्पक्षपूर्ण और बिना किसी व्यवधान के कराने के लिए सभी सोशल मीडिया साइट्स पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसे लेकर ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) में एक सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है। यह सेल 24 घंटे काम करेगा। एसपी (साइबर) के नेतृत्व में गठित इस सेल में 3 डीएसपी समेत 15 लोग होंगे, जो तीन शिफ्ट में काम करेंगे।
वहीं, अगले सप्ताह से यह सेल पूरी तरह से काम करने लगेगा। इसके लिए एक विशेष फोन नंबर और ई-मेल भी जारी किया जाएगा। इस पर कोई भी व्यक्ति सीधे किसी तरह की शिकायत कर सकते हैं या किसी तरह की संवेदनशील जानकारी दे सकते हैं। इसके आधार पर उचित कार्रवाई हो सकेगी। ईओयू के डीआईजी एमएस ढिल्लोन ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर इस बार सभी सोशल मीडिया साइट्स की समुचित मॉनीटरिंग के लिए सोशल मीडिया सेल का गठन किया जा रहा है। जल्द ही इसके नंबर और मेल आईडी को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इससे आम लोग भी इससे सीधे जुड़कर सूचना दे सकेंगे।
चुनाव को देखते हुए इस सेल के गठन का मकसद सोशल मीडिया का दुरुपयोग और इसके माध्यम से किसी तरह के दुष्प्रचार को रोकना है। चुनाव के पहले या बाद में किसी तरह के धार्मिक या जातिगत उन्माद को फैलाने से रोकने के लिए भी इसका प्रभावी तरीके से उपयोग किया जाएगा। किसी स्थान पर वोटिंग को बाधित करने के लिए इसके उपयोग की आशंका काफी है, इसकी भी समुचित निगरानी रखने में यह सेल कारगर साबित होगा।