ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / कब से मनाया जा रहा है बिहार दिवस, जानिए क्यों खास है आज...

कब से मनाया जा रहा है बिहार दिवस, जानिए क्यों खास है आज का दिन

22-Mar-2024 07:47 AM

By First Bihar

PATNA : प्रति वर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। यह दिन बिहार राज्य के गठन का प्रतीक है। यह प्रदेश पहले ग्रेटर बंगाल का हिस्सा था। बिहार दिवस का वार्षिक आयोजन नीतीश कुमार की पहल के तहत 2010 में शुरू हुआ। तब से हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। बिहार दिवस भारत के अलावा दुनिया कई देशों में मनाया जाता है क्योंकि बिहार के लोग कई देशों में रहते हैं। लेकिन, इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में लागू आचार संहिता के कारण इस साल 22 मार्च को बिहार दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम नहीं होंगे।


वहीं, बिहार दिवस पर सभी जिलों में स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्यक्रम होंगे। साथ ही विभाग अपने स्तर पर आयोजन करेगा। वैसे तो राजधानी पटना में बिहार दिवस पर राज्य स्तर पर गांधी मैदान और आस-पास के सभागारों में भव्य कार्यक्रम होते रहे हैं। इस राजकीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुति भी होती रही है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में भाग लेते रहे हैं। लेकिन, इस बार कोई बड़ा या भव्य कार्यक्रम नहीं आयोगित किया जाएगा।


जानकारी हो कि, बिहार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन वर्ष 2010 से शुरू हुआ और हर साल होता रहा है। वहीं, वर्ष 2012 में बिहार शताब्दी दिवस मनाया गया था। बता दें कि शिक्षा विभाग इस समारोह का नोडल है जबकि सरकार के अन्य विभागों की भी इसमें भागीदारी होती रही है। इस बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि बिहार निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। बिहारवासी आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव बनाये रखेंगे। हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे तथा बिहार के गौरव को और आगे बढ़ाएंगे।


आपको बताते चलें कि, बिहार महापुरुषों और सूफी संतों की धरती रही है। बिहार का इतिहास काफी गौरवशाली है। महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति यहीं हुई थी। भगवान महावीर का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और निर्वाण यहीं हुआ। सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी महाराज, सिखों के 9वें गुरु तेगबहादुर जी महाराज भी यहां आये थे। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जन्म भी यहीं हुआ था। वर्ष 2017 में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 350वां प्रकाशपर्व धूमधाम से यहां मनाया गया था। प्रकाव पर्व का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है।