खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
27-Sep-2020 08:22 AM
PATNA : इंजीनियरिंग को कैरियर के रूप में अपनाने वाले छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है. आईआईटी में नामांकन के लिए अनिवार्य जेईई एडवांस की परीक्षा आज आयोजित की जा रही है. 2 पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी थी. बिहार के कुल 11 शहरों में जेईई एडवांस का सेंटर बनाया गया है.
राजधानी पटना के अलावे जेईई एडवांस के सेंटर औरंगाबाद, भागलपुर, बिहारशरीफ, आरा, दरभंगा, छपरा, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया और समस्तीपुर में बनाए गए हैं. जेईई एडवांस की पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी. जेईई एडवांस का रिजल्ट 5 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा. कोरोना का हाल के कारण पहले ही इस परीक्षा में काफी देरी हो चुकी है.
पटना में कुल 25 से एग्जामिनेशन सेंटर बनाए गए हैं. जेईई एडवांस में शामिल होने वाले छात्रों की पहचान एडमिट कार्ड स्कैन कर होगी. राज्य के कुल 11 शहरों में 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. कोरोना से बचाव को लेकर जेईई एडवांस परीक्षा में खास गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है. परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना है और साथ ही साथ मास्क और हैंड सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करना है.