ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Vande Bharat Sleeper Train: देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Vande Bharat Sleeper Train: देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल गई है. पीएम मोदी ने हावड़ा-गुवाहाटी मार्ग पर ट्रेन को हरी झंडी दिखा रवाना किया.

Vande Bharat Sleeper Train
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात
© social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Vande Bharat Sleeper Train: देश को आज, शनिवार 17 जनवरी 2025 को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलने वाली इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है, क्योंकि इससे पहले चल रही सभी वंदे भारत ट्रेनें केवल सिटिंग कोच वाली थीं।


प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा टाउन से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नई रेल सेवाओं से पश्चिम बंगाल, विशेषकर उत्तर बंगाल के लोगों के लिए यात्रा आसान होगी और व्यापार-कारोबार में भी सुविधा बढ़ेगी।


उन्होंने यह भी बताया कि आज बंगाल को चार और आधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं। जिसमें  न्यू जलपाईगुड़ी – नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी – तिरुचिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, अलीपुरद्वार – बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस और अलीपुरद्वार – मुंबई (पनवेल) अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इन नई ट्रेनों से उत्तर बंगाल का दक्षिण और पश्चिम भारत के साथ कनेक्टिविटी मजबूत होगी।


पीएम मोदी ने रेलवे के आत्मनिर्भर होने की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय रेल आधुनिक होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी बन रही है। भारत में रेल इंजन, डिब्बे, मेट्रो कोच आदि का निर्माण बढ़ रहा है और कई देशों को पैसेंजर और मेट्रो ट्रेन के कोच एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था को लाभ और युवाओं को रोजगार मिल रहा है।


वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के परिचालन से हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर यात्रा का समय लगभग 2.5 घंटे कम होगा। पूरी तरह वातानुकूलित इस ट्रेन से लंबी दूरी की यात्राएं तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होंगी। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन धार्मिक यात्रा और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।


प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई, जिससे लंबी दूरी की किफायती और विश्वसनीय रेल सेवा में सुधार होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता