ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने बिशुनपुर गांव में नकली शराब बनाने वाले रंजन कुमार और संजय राय की मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से स्प्रिट, पैकिंग मशीन और 6.59 लाख रुपये बरामद किए गए।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

MOTIHARI:मोतिहारी के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र में बिशुनपुर गांव में पुलिस ने नकली शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से बड़ी मात्रा में स्प्रिट, पैकिंग मशीन, पैकिंग रेपर और शराब बनाने की अन्य सामग्री बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने 6 लाख 59 हजार रुपये भी जब्त किए।


पुलिस को जानकारी मिली थी कि रंजन कुमार और संजय राय मिलकर इस गांव में नकली शराब का कारोबार चला रहे थे। होली से पहले पुलिस ने इस फैक्ट्री पर छापा मारकर शराब बनाने और पैकिंग करने वाली मशीन को भी जब्त किया।


सदर एसडीपीओ जितेश पांडे ने बताया कि मामले में पुलिस ने दोनों शराब माफिया रंजन कुमार और संजय राय को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में संदेश गया है कि किसी भी तरह की अवैध शराब की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

टैग्स