ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत

जलालपुर थाना क्षेत्र में कोठिया गांव निवासी 40 वर्षीय अमित की बुलेट पेड़ से टकराने से मौत हो गई। हादसे के बाद घायल युवक को समय पर इलाज नहीं मिलने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: होली की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। सारण के जलालपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय अमित की मौत हो गई। वह कोठिया गांव निवासी विक्रमा सिंह के पुत्र थे। जो बुलेट से घर लौट रहे थे। तभी कोठिया आईटीबीपी कैंप के समीप उनकी बुलेट अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अमित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़े।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद वह घंटों तक सड़क किनारे तड़पते रहे, लेकिन समय पर इलाज की व्यवस्था नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तुरंत प्राथमिक उपचार मिल जाता तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।


घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सक्रिय रखने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं में समय पर मदद मिल सके।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद अमित घंटों तक सड़क किनारे पड़े रहे लेकिन समय पर इलाज की व्यवस्था नहीं हो सकी. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते  आईटीबीपी के जवान मनवाता का परिचय देते तो  प्राथमिक उपचार मिल जाता, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी.उधर घटना के बाद  लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और आपातकालीन चिकित्सा सेवा को सक्रिय किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में तुरंत सहायता मिल सके।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सवाल यह है कि क्या किसी को भी सड़क किनारे पड़ा घायल युवक दिखाई नहीं दिया जबकि जबकि पुलिस गश्त दल का वाहन भी आमतौर पर आए दिन वहा सड़क के किनारे देखी जाती है ।

टैग्स