ब्रेकिंग
पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहनवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातमपटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहनवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातम

लेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहास

जदयू की वरिष्ठ नेता लेसी सिंह ने सम्राट चौधरी कैबिनेट में आठवीं बार मंत्री पद की शपथ लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। सीमांचल की मजबूत महिला नेता के रूप में उनकी पहचान और मजबूत हुई है।

बिहार न्यूज
सीमांचल की मजबूत महिला नेता
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA:बिहार की राजनीति में JDU की वरिष्ठ नेत्री और धमदाहा विधायक लेसी सिंह ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्होंने आठवीं बार मंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ साबित की है।


पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल जनरल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई नेता मौजूद रहे।


सीमांचल की मजबूत महिला नेता

धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से लगातार चुनाव जीतने वाली लेसी सिंह सीमांचल की सबसे प्रभावशाली महिला नेताओं में शुमार हो गयी हैं। उन्होंने वर्ष 2000 में समता पार्टी के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा था।


पति की हत्या के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और संघर्ष करते हुए राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। अपने लंबे राजनीतिक सफर में उन्होंने संगठन और सरकार दोनों स्तर पर अहम भूमिका निभाई है।


कई महत्वपूर्ण विभागों की संभाल चुकी हैं जिम्मेदारी

लेसी सिंह इससे पहले उद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक पकड़ के कारण उन्हें जदयू के वरिष्ठ नेताओं में गिना जाता है।


2025 चुनाव में दर्ज की थी बड़ी जीत

वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में लेसी सिंह ने राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को 55 हजार से अधिक मतों से हराकर बड़ी जीत हासिल की थी। उनकी लगातार राजनीतिक सफलता को सीमांचल में जदयू की मजबूती का बड़ा आधार माना जाता है।