ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

होली से पहले किसने बिगाड़ दी बिहार के इस शहर की सूरत? सड़कों पर फैला दिया कचरे का अंबार

Bihar News: होली से पहले सीवान में बकाया वेतन नहीं मिलने पर नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने सड़कों पर कचरा फेंककर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे शहर में अफरातफरी की स्थिति बन गई।

Bihar News
कैसे मनेगी होली?
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: होली से ठीक एक दिन पहले सीवान जिले में ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मामला नगर परिषद के सफाई कर्मियों से जुड़ा है, जिन्होंने बकाया भुगतान नहीं मिलने से नाराज होकर विरोध का अनोखा तरीका अपनाया।


शहर के डीएवी मोड़ और आर्य कन्या स्कूल के पास सफाई कर्मियों ने ठेलों से कचरा लाकर सड़क पर फेंक दिया। इतना ही नहीं, कचरे को फैलाकर सड़क जाम करने की कोशिश भी की गई, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। होली जैसे बड़े पर्व से पहले उत्पन्न इस स्थिति ने प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।


प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का कहना है कि विभाग की ओर से बकाया भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उनके खातों में राशि नहीं पहुंची है। उनका सवाल है कि जब त्योहार सिर पर है, तो बिना वेतन वे अपने परिवार के साथ होली कैसे मनाएं। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो पूरा शहर कचरे के बीच होली मनाने को मजबूर होगा।


सफाई कर्मियों ने जिला प्रशासन और जिला अधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि भुगतान मिलते ही वे शहर को दोबारा साफ-सुथरा कर देंगे। हालांकि, अगर उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो आंदोलन तेज होने की आशंका है। अब नजर इस बात पर टिकी है कि क्या प्रशासन होली से पहले इस नाराजगी को दूर कर पाता है या शहर को गंदगी के बीच त्योहार मनाना पड़ेगा। फिलहाल हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन बातचीत से समाधान निकलने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता