ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लव मैरिज के चार महीने बाद पत्नी की हत्या, पति ने थाने जाकर किया सरेंडर

कानपुर के रूमा हाईटेक सिटी में प्रेम विवाह के चार महीने बाद पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पारिवारिक विवाद के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।

up
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित हाईटेक सिटी में प्रेम विवाह के केवल चार महीने बाद एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति स्वयं थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।


मृतका की पहचान 22 वर्षीय श्वेता उर्फ रिया सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति सचिन सिंह भदौरिया (25) फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का रहने वाला है। दोनों ने चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था और शादी के बाद गुजरात चले गए थे। करीब एक महीने पहले वे कानपुर के रूमा स्थित हाईटेक सिटी में किराये के मकान में रहने लगे थे।


पुलिस के अनुसार, आरोपी को कुछ दिनों से पत्नी के चरित्र को लेकर शक था। शुक्रवार रात वह अचानक किराये के कमरे में पहुंचा, जहां उसकी पत्नी दो इंजीनियरिंग छात्रों के साथ मौजूद थी। इस पर विवाद हुआ और सचिन ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई। पूछताछ के बाद छात्रों को रोक लिया गया, जबकि पति-पत्नी को जाने दिया गया।


घर लौटने के बाद दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। आरोप है कि पत्नी उसी मकान में रहने वाले तीन लड़कों के साथ रहने की जिद करने लगी, जिससे गुस्साए सचिन ने शनिवार तड़के उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के परिजनों को सूचना दी। देर शाम श्वेता के पिता राजकुमार सिंह ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।


डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अवैध संबंधों के शक में हत्या की बात सामने आई है। परिजनों की शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।