ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

कटिहार से मुंबई के लिए नई अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत, तारिक अनवर और तारकिशोर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कटिहार होकर सिलीगुड़ी-अलीपुरद्वार से मुंबई (पनवेल) जाने वाली नई अमृत भारत स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ किया गया। इससे सीमांचल और पूर्वोत्तर बिहार के यात्रियों को मुंबई तक सीधी और सस्ती रेल सुविधा मिलेगी।

bihar
सीमांचल को मिली बड़ी रेल सौगात
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार वासियों के लिए आज का दिन भारतीय रेल की तरफ से एक बड़ी सौगात लेकर आया है। आज सिलीगुड़ी और अलीपुरद्वार से चलकर कटिहार के रास्ते महाराष्ट्र के पनवेल तक जाने वाली नई स्पेशल ट्रेन (अमृत भारत/वंदे भारत) का शुभारंभ किया गया। इस ट्रेन के शुरू होने से सीमांचल और पूर्वोत्तर बिहार के लोगों का मुंबई तक का सफर अब और आसान हो जाएगा। इस मौके पर स्थानीय सांसद तारिक अनवर और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।


कटिहार जंक्शन पर आज उत्साह का माहौल था। पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार माने जाने वाले कटिहार से गुजरने वाली इस नई ट्रेन से न केवल आम यात्रियों को बल्कि व्यापारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। यह ट्रेन सिलीगुड़ी-न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए कटिहार के रास्ते मुंबई (पनवेल) तक जाएगी। उद्घाटन के मौके पर कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। 


उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि 1984 में इंदिरा गांधी ने यहां बड़ी लाइन की सौगात दी थी, और आज इस नई ट्रेन ने कटिहार जैसे शहर को महानगर से जोड़ दिया है।"मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने कटिहार को महानगर से जोड़ा है। 1984 में इंदिरा गांधी जी स्वयं यहाँ आई थीं और बड़ी लाइन की सौगात दी थी। आज इस ट्रेन के खुलने से यहाँ के व्यापारियों और कामकाज के सिलसिले में बाहर जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।"


वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद ने इसे 'विकसित भारत' की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अमृत भारत ट्रेन आम आदमी को ध्यान में रखकर चलाई गई है, जिसमें स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध है।


"यह पूर्वोत्तर भारत और बिहार के लिए एक सुखद क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने अलीपुरद्वार से पनवेल तक अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इसके सभी कोच स्लीपर क्लास के हैं, जिससे असम, बंगाल और बिहार के आम लोग आसानी से कम खर्च में सफर कर सकेंगे। यह विकसित भारत के संकल्प का एक मील का पत्थर है।" इस ट्रेन के परिचालन से पर्यटन और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

टैग्स