ब्रेकिंग
तेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डतेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्ड

Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान

Bihar Politics: चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे साहसिक और दूरदर्शी निर्णय बताया। लोजपा (रामविलास) प्रमुख ने कहा कि नीतीश कुमार के अनुभव और नेतृत्व का लाभ अब राज्यसभा को भी मिलेगा।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का सहयोग दल लोजपा (रामविलास) ने स्वागत किया है। पार्टी के चीफ चिराग पासवान के अपनी और अपनी पार्टी की तरफ से नीतीश कुमार को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा, “माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और लगभग दो दशकों तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रहते हुए राज्य में अनेक विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारा। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नई पहचान बनाई।


चाहे महिलाओं के सशक्तिकरण की बात हो, अति पिछड़ों के सम्मान की बात हो या युवाओं के विकास की — माननीय मुख्यमंत्री जी ने हर क्षेत्र में विकास को एक नई दिशा और आयाम दिया।


अब श्री नीतीश कुमार जी ने राज्यसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का फैसला लिया है, जो एक साहसिक और दूरदर्शी निर्णय है। उनके अनुभव, नेतृत्व और दूरदृष्टि का लाभ अब देश के उच्च सदन को भी। मैं उन्हें अपने और अपनी पार्टी की ओर से उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता