ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Crime News: बिहार में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छापेमारी 18 ट्रैक्टर जब्त; करीब एक करोड़ का जुर्माना

Bihar Crime News: गयाजी में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी पुलिस कार्रवाई. छापेमारी में 18 ट्रैक्टर जब्त. माइनिंग विभाग ने करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गयाजी जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने लंबे अंतराल के बाद बड़ी कार्रवाई कर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है। शनिवार को वजीरगंज SDPO सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना और टनकुप्पा थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने छापेमारी कर बालू लदे और बालू ढुलाई में लगे कुल 18 ट्रैक्टर जब्त किए। 


यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरी फार्म भदेजी के पास की गई। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन और ढुलाई की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद तड़के सुबह इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से ट्रैक्टरों को पकड़ लिया गया, जबकि खनन माफिया भागने में सफल रहे। 


एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि जब्त ट्रैक्टरों पर माइनिंग विभाग द्वारा नियमानुसार फाइन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 


एसएसपी ने स्पष्ट किया कि खनन माफिया हो या शराब माफिया, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में और सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध कारोबार से जुड़ी संपत्तियों की भी जांच कर सीज की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां माफियाओं में डर का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने इसे सराहनीय कदम बताया है।

रिपोर्ट- नितम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता