ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामला: पटना एसएसपी से मिले प्रशांत किशोर, जानिए.. PK ने क्या कहा?

Bihar Politics: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विपक्षी दल इस घटना को लेकर एक्शन में आ गए हैं और सरकार को घेरने की तैयारी शुरू हो गई है। जहानाबाद में युवती के पीड़ित परिजनों से मुलाकात के बाद जन सुराज पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर ने आज पटना के एसएसपी से मुलाकात की और सख्त एक्शन की मांग की है।


पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि इस घटना के खिलाफ पटना के कारगिल चौक पर कुछ छात्रों ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन लोगों के खिलाफ पटना पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एफआईआर कर कार्रवाई करना उचित नहीं है। एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि वह अपने स्तर से इसे देखेंगे।


वहीं प्रभात मेमोरियल अस्पताल पर उठ रहे सवालों पर पीके ने कहा कि मैं कोई जांच का पदाधिकारी तो हूं नहीं और एसएसपी भी मामले की जांच के पदाधिकारी नहीं हैं। सरकार ने पटना आईजी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। जांच को होने दीजिए। हम लोगों ने पीड़ित परिवार की बातों को सरकार और पुलिस के सामने रखा है। एसआईटी को जांच करने दीजिए।


प्रशांत किशोर ने कहा कि एसएसपी से हमलोगों का आग्रह था कि पीड़ित परिवार को लगता है कि जिस महिला पुलिस पदाधिकारी की वजह से गलत काम हुआ है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता