ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / news / जश्न-ए-आजादी की शाम विशेष रथ से फल खरीदने निकले लालू, इनकम टैक्स गोलंबर...

जश्न-ए-आजादी की शाम विशेष रथ से फल खरीदने निकले लालू, इनकम टैक्स गोलंबर फल मंडी पर बोले..इन लोगों को उजाड़ रहा था हमने उजड़ने नहीं दिया

15-Aug-2024 10:36 PM

By First Bihar

PATNA: जश्न-ए-आजादी की शाम को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास से विशेष रथ पर सवार होकर इनकम टैक्स गोलंबर स्थित फल मंडी में पहुंचे। बताया जाता है कि इस फल मंडी को लालू ने यहां लगवाया था। बीच में इसे यहां से हटाने की कोशिश की गयी थी तब इनके छोटे लाल तेजस्वी यादव इनके साथ खड़े हो गये थे। तब तेजस्वी यादव ने ही इन्हें यहां से हटाने से रोका था। 


लालू यादव की विशेष रथ जब फल मंडी के पास रूकी और पूर्व विधायक अबू दोजाना राजद सुप्रीमो के लिए फल खरीदने के लिए रथ से नीचे उतरे तभी फल दुकानदार को पता चल गया कि उनके मसीहा लालू प्रसाद यादव आए हुए हैं। फिर क्या था फल दुकानदार उनकी एक झलक पाने के लिए बेचैन हो गये। फिर कुछ देर रुकने के बाद लालू का रथ दस सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के लिए रवाना हुआ। 


इसी दौरान किसी ने मीडिया को खबर कर दी कि लालू जी आए हैं। जिसके बाद मीडिया कर्मी इनकम टैक्स के पास स्थित फल मंडी पहुंचे और लालू से सवाल करने लगे। तब लालू ने कहा कि हम आ गये हैं तो इन लोगों का फल बिकने लगा है। सब्जी वाला तो आवास पर आ ही जाता है देखकर सब्जी ले लेते हैं। फल खरीदने के लिए हम यहां आजादी के शाम में बाजार निकले हैं। दुकानदार लोग आशा रखते हैं कि कुछ बिक्री हो बिक्री करा दिया और फल ले लिया। लालू आगे कहते हैं कि सब इन लोगों को उजाड़ रहा था लेकिन हमने उजड़ने नहीं दिया यही दुकान खुलवाया।