ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar Crime News: अपराधियों के सामने पुलिस पस्त, लूट के बाद हत्या की वारदात से दहला बिहार का यह जिला

Bihar Crime News: जमुई में दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। लूटकांड के बाद हुई इस वारदात ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bihar Crime News
युवक की गोली मारकर हत्या
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके बिहार की पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम देकर एक बार फिर से पुलिस को चैलेंज किया है।


दरअसल, जमुई जिले में 9 जनवरी को हुए बड़े लूटकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना ने पूरे जमुई को दहला कर रख दिया है। घटना जमुई–सिकंदरा मुख्य मार्ग का है, जहां अगहरा और बरुअट्टा के बीच अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।


मृतक की पहचान अशोक यादव के रूप में हुई है, जो सिकंदरा थाना क्षेत्र के गौहर नगर का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है।


घटना की सूचना मिलते ही जमुई पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है और मामले की जांच में जुट गई है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता