ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Patna Job Camp: बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर, पटना में लगने जा रहा जॉब कैंप; देश की बड़ी कंपनियों में नौकरी का मौका

Patna Job Camp: पटना में 16, 17 और 20 जनवरी को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा, जहां बिहार के युवाओं को टाटा बिगबास्केट, रीशव ऑटोमोबाइल्स और नवभारत फर्टिलाइजर्स जैसी कंपनियों में नौकरी का मौका मिलेगा।

Patna Job Camp
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Job Camp: नौकरी का इंतजार कर रहे बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मकर संक्रांति के बाद पटना में बड़ा जॉब कैंप लगने जा रहा है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को देश की नामी कंपनियों में नौकरी करने का मौका मिलेगा। 


दरअसल, बिहार सरकार, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, पटना के द्वारा जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 16, 17 और 20 जनवरी को सुबह 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा। 


शुक्रवार 16 जनवरी को TATA Bigbasket कंपनी Picker and Packer पर्दो के लिये चयन करेगी। कंपनी के द्वारा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 पास एवं उम्र सीमा 20-40 वर्ष दर्शाया गया है। कंपनी के द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 16,101/- मासिक वेतन दिया जाएगा। 


वहीं शनिवार 17 जनवरी को Reeshav Automobiles Pvt Ltd नियोजन कैम्प मे भाग लेगी एवं Field Sales Executive, के पद पर नियुक्ति हेतु चयन करेगी। कंपनी के द्वारा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10TH एवं ITI पास एवं उम्र सीमा 22-35 वर्ष दर्शाया गया है। कंपनी के द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 13000/- मासिक वेतन दिया जाएगा। 


वहीं 20 जनवरी को Nava Bharat Fertilisers नियोजन कैम्प में भाग लेगी एवं sales trainee के पद पर नियुक्ति हेतु चयन करेगी। कंपनी के द्वारा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12th पास एवं उम्र सीमा 20-40 वर्ष रखा गया है। कंपनी के द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 14500/- मासिक वेतन दिया जाएगा। 


तीनों कैम्प अवर प्रादेशिक नियोजनालय, पटना, छठा तल्ला, A- ब्लॉक, नियोजन भवन में आयोजित किया जाएगा। इक्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र कि छाया प्रति, बायोडाटा, पैन कार्ड एवं आधार कार्ड के साथ निर्धारित स्थल पर ससमय उपस्थित होकर निःशुल्क जॉब कैंप का लाभ उठा सकते है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता