ब्रेकिंग
बिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल

Bihar Crime News: बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, बीड़ी नहीं देने पर बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मार डाला

Bihar Crime News: सुपौल में बुजुर्ग महिला सुगिया देवी को बीड़ी न देने पर युवक ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल जिले से एक दिल दहला देने वाली सामने आई है। यहां बीड़ी नहीं देने की मामूली बात को लेकर एक युवक ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है, जबकि मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतका की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के लालगंज वार्ड 14 निवासी सुगिया देवी के रूप में की गई है। बताया गया कि सुगिया देवी अपने घर के पास अलाव के समीप बैठी हुई थीं। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उनसे बीड़ी मांगने लगा। बुजुर्ग महिला ने जब साफ तौर पर कहा कि उनके पास बीड़ी नहीं है,तो युवक अचानक उग्र हो गया। 


युवक ने गाली-गलौज करते हुए सुगिया देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,युवक ने महिला को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जब महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन उन्हें बचाने के लिए पहुंचे,तो आरोपी युवक ने उनके साथ भी मारपीट की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। 


घटना की सूचना मिलते ही छातापुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 


छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता