ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar News: दरभंगा राज की महारानी कामसुंदरी देवी के अंतिम संस्कार से पहले भारी बवाल, दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट

Bihar News: दरभंगा राज की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी के अंतिम संस्कार से पहले रिश्तेदारों के दो पक्षों में भारी विवाद हो गया और देखते ही देखते नौबत मारपीट तक जा पहुंची, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से हालात को काबू में किया.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का निधन सोमवार को 96 वर्ष की आयु में दरभंगा स्थित कल्याणी निवास में हुआ। लंबे समय से बीमार चल रही महारानी के निधन की खबर मिलते ही मिथिला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग कल्याणी निवास पहुंचे।


हालांकि, अंतिम संस्कार से पहले कल्याणी निवास परिसर में शव को कब्जे में लेने को लेकर दो रिश्तेदार आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद महारानी के मायके और उनके धार्मिक ट्रस्ट से जुड़े परिवारिक संबंधों को लेकर हुआ। बहस इतनी बढ़ गई कि पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के बीच कई बार हाथापाई हुई।


मौके पर पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया और दोनों पक्षों को अलग किया। प्रशासन ने सुरक्षा और कड़ी कर दी, और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए रखी। अंततः महारानी कामसुंदरी देवी का अंतिम संस्कार श्यामा माई मंदिर परिसर में पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार संपन्न हुआ। 


प्रशासन ने मंदिर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, ताकि कोई अनहोनी न हो। इस विवाद ने शाही परंपरा और सम्मान के बीच सभी को हैरान कर दिया। पूरे मिथिला में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता