ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

लखीसराय में GTSE सेमिनार का भव्य आयोजन, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

लखीसराय के मनोकामना हॉल में आयोजित GTSE सेमिनार में सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। GOAL Institute ने करियर मार्गदर्शन दिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।

bihar
गोल टैलेंट सर्च एग्जाम का प्रोग्राम
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

LAKHISARAI: लखीसराय स्थित मनोकामना हॉल में आज 10 जनवरी को गोल टैलेंट सर्च एग्जाम (GTSE) सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार में लखीसराय ज़ोन से GTSE प्री परीक्षा में सफल एवं मेन परीक्षा में सम्मिलित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।


सेमिनार को GOAL Institute के Assistant Director रंजय सिंह, Research & Development Head आनंद वत्स तथा GOAL कंकड़बाग सेंटर हेड संजीव कुमार ने संबोधित किया। इस दौरान Assistant Director रंजय सिंह ने कहा कि GTSE का आयोजन GOAL Institute द्वारा प्रारंभ से ही सामाजिक दायित्व के रूप में किया जा रहा है, ताकि छात्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सही जागरूकता विकसित हो सके। 


उन्होंने अपने प्रेरणादायक एवं कोर अकादमिक मार्गदर्शन से छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर तैयारी करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि GTSE के माध्यम से हर वर्ष हजारों छात्र सिविल सेवा, मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। R&D Head आनंद वत्स ने कहा कि पिछले 28 वर्षों में GOAL Institute से 18,000 से अधिक छात्र सफल होकर देश-विदेश में चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।


उन्होंने गर्व के साथ बताया कि लखीसराय एवं आसपास के क्षेत्रों में भी GOAL के कई पूर्व छात्र सफल डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं। वहीं कंकड़बाग सेंटर हेड श्री संजीव कुमार ने जानकारी दी कि GTSE के आधार पर छात्रों को 100% तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। साथ ही कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्रों को केवल पंजीकरण शुल्क पर निःशुल्क ऑनलाइन कोर्स की सुविधा भी दी जा रही है। 


सेमिनार के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। सत्यम और आयुष्मान को साईकिल दिया गया। प्रियंशु राज, आकाश अगम, अनुष्का कुमारी और प्रिंस कुमार को कलाई घड़ी दिया गया। वही अनिमेष, अनुभव, श्रेया,शुभम,प्रिंस साहू, हर्ष कुमार, रुद्र सिंह, वेद अग्रवाल, रिया कुमारी को बैग दिया गया। कार्यक्रम का समापन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग के संकल्प के साथ किया गया।

लखीसराय में GTSE सेमिनार का भव्य आयोजन, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

टैग्स