मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
01-Apr-2021 12:52 PM
PATNA : शराबबंदी के बाद भी बिहार में जहरीली शराब से लोगों की असमय मृत्यु हो रही है. जिसे लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता आरके सिन्हा ने दुख जताया है.
आरके सिन्हा ने कहा कि बिहार में शराबबंदी तो है और शराबबंदी सख्ती से लागू भी की जा रही है. लेकिन, इसी सख्ती के कारण जहां-तहां शराब माफिया नकली शराब बनाकर बेच रहे हैं और उसके सेवन से लगभग प्रतिदिन ही कुछ न कुछ लोग मर रहे हैं।.
अभी नवादा में नौ लोगों के मरने की खबर आयी है. मरने वाले सभी बहुत ही गरीब किसान और खेतिहर मजदूर लोग हैं, जो कि अपनी थकान मिटाने के लिए कभी गलती में ऐसा गलत काम कर लेते है.
लेकिन, मैं यह कहना चाहूंगा कि कृपया यह काम न करें. क्योंकि, आपका जीवन सबसे महत्वपूर्ण है. जान है तभी जहान है. अपने जीवन और स्वास्थ्य पर ध्यान रखें. कभी भी शराब माफियाओं के गलत बहकावे में न आयें और जहरीली शराब को न छूयें.