ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar Weather Update: बिहार के 15 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, जानिए.. कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Bihar Weather Update: बिहार में ठंड का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। 18 जनवरी के बाद ठंड बढ़ने और कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।

Bihar Weather Update
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Update: बिहार में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने आज राज्य के 15 जिलों के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 18 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके बाद 20 जनवरी से ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम बिहार के कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।


इस समय राज्य के 18 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। बीते 24 घंटों में भागलपुर के सबौर में सबसे कम 5.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। पटना समेत पूरे बिहार में सुबह के समय घना कुहासा छाया रहा, जबकि दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकल आई। धूप के कारण लोगों को दिन में ठंड से कुछ राहत जरूर मिली।


ठंड के प्रभाव को देखते हुए पटना में स्कूलों के संचालन को लेकर आदेश जारी किया गया है। जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने ठंड में कमी के बाद कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाओं को सुबह 9 बजे से संचालित करने की अनुमति दी है। वहीं, कक्षा 1 से नीचे की नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी की कक्षाएं 16 जनवरी तक बंद रहेंगी। इस आदेश में प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। 


मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल कमजोर पड़ा है। हवा की गति कम और वातावरण में नमी अधिक होने के कारण सुबह के समय कोहरा बन रहा है। दिन में आसमान साफ रहने से धूप निकल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। यही वजह है कि दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात में ठंड बनी हुई है।


मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों तक बिहार में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। सुबह घना कोहरा और दिन में तेज धूप देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक गिरावट की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह और शाम की ठंड से पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी। राजधानी पटना में भी अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता