ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / हेमंत सोरेन सरकार ने सदन से 6 विधेयक लिए वापस, 1 बिल हुआ...

हेमंत सोरेन सरकार ने सदन से 6 विधेयक लिए वापस, 1 बिल हुआ पास

23-Mar-2023 03:45 PM

By First Bihar

RANCHI: आज झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का अंतिम दिन है. जहां 23 मार्च गुरुवार को हेमंत सरकार ने सदन से 6 विधायकों को वापस लिया. इस क्रम में राज्य सरकार ने एक विधेयक को पास कराया. बता दें सरकार ने इटकी ट्यूबरकुलोसिस सेनेटोरियम (रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग) (संशोधन) विधेयक 2023 झारखंड विधानसभा से पास कराया है. 


आपको बता दें हेमंत सोरेन सरकार ने किन किन विधेयकों को वापस लिया हैं. 

  1. औद्योगिक विवाद (झारखंड संशोधन) विधेयक 2018
  2. झारखंड ठेका मजदूर विनियम एवं उन्मूलन (झारखंड संशोधन) विधेयक 2015
  3. बिहार औद्योगिक राष्ट्रीय एवं उत्सव अवकाश और आकस्मिक छुट्टी झारखंड संशोधन विधेयक 2015
  4. झारखंड दुकान एवं प्रतिष्ठान (संशोधन) विधेयक 2018 
  5. झारखंड श्रम विधियां (संशोधन) एवम प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम विधेयक 2018 
  6. कारखाना (झारखंड संशोधन) विधेयक 2019


बताते चले कि झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार रहा. सुबह जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो यह सुचारू रुप से चल रही थी लेकिन तभी सूरत जिला अदालत द्वारा राहुल गांधी को 2019 में दर्ज मानहानि के केस में 2 साल की सजा सुनाई गई. ध्यानाकर्षण के दौरान पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने सूचना के माध्यम से यह जानकारी सदन में दी. इसके बाद कांग्रेसी विधायकों ने फैसले को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए वेल में जाकर हंगामा किया.