ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / DJ बजाने पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, यह सिस्टम कानों के...

DJ बजाने पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, यह सिस्टम कानों के लिए अच्छा नहीं

23-Oct-2019 12:55 PM

DELHI : डीजे बजाने के शोर वाले सिस्टम पर सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है. सुप्रीम कोर्ट ने डीजे को कानों के लिए अच्छा नहीं बताया है। दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट में उत्तर प्रदेश में डीजे बजाने पर रोक लगाई है जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। 


फेस्टिवल ऑफ सरवन संस्था की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को सही बताते हुए यह कहा कि इस मामले पर जल्द सुनवाई की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि डीजे के शोर वाला यह सिस्टम कानों के लिए अच्छा नहीं है। 


उत्तर प्रदेश में ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य के अंदर डीजे बजाने पर रोक लगाई है। ध्वनि प्रदूषण को खतरा मानते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीजे बजाने के लिए अनुमति देने पर रोक लगा रखी है।