ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / कोरोना काल में ना करें इन परेशानियों को नजर अंदाज, इन घरेलू उपचार...

कोरोना काल में ना करें इन परेशानियों को नजर अंदाज, इन घरेलू उपचार से मिलेगी राहत

18-Jul-2020 03:44 PM

DESK : कोरोना महामारी खत्म  होने का नाम नहीं ले रही. इस से संक्रमित लोगों की संख्या में बहुत तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है. भारत ही नहीं पूरी दुनिया में यही हाल है. बीते 100 घंटे में दुनियाभर से दस लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.

ऐसे में जो लोग इस बीमारी से संक्रमित है वो और उनके परिजन तो परेशान हैं ही, पर जो अभी तक संक्रमण से सुरक्षित है वो लोग भी खौफ में जीने को मजबूर हैं. इस बीमारी के लक्षण भी बदलते मौसम में होने वाली सामान्य परेशानियों जैसी है. ऐसे में आम दिनों में स्वास्थ्य से जुडी जिन परेशानियों को हम नजरंदाज कर देते थे उसे भी हुम अब बड़ी गंभीरता से लेने लगे हैं.   

कोरोना संक्रमण के लक्षणों में गले में खराश की समस्या भी शामिल है. इसलिए अगर आपको गले में खराश की शिकायत हो तो पहले सवाधानी बरते हुए एक से दो दिन तक कुछ घरेलू उपचार से इसे ठीक करने की कशिश करें. हो सकता है आपको ये समस्या बदलते मौसम की वजह से हो. आइये जानते हैं कुछ घरेलू उपचार के बारे में:

  • एक अदरक के छोटे टुकड़े को कट कर एक गिलास पानी में उबाल लें. जब एक कप पानी बचे तो उसे छानकर थोड़ा सा शहद दाल कर पिएं.    
  • एक कप पानी में 4 से 5 कालीमिर्च एवं तुलसी की 5 पत्तियों को उबालकर काढ़ा बना लें और इस काढ़े को पिएं. इसे रात को सोते समय पीने पर लाभ होगा. इसके अलावा भोजन में आप साधारण चीजें ही खाएं तो बेहतर होगा. 
  • गले में खराश होने पर गुनगुना पानी से लाभ मिलता है. गुनगुने पानी में सिरका डालकर गरारे करने से गले की खराश दूर होगी और गले का संक्रमण भी ठीक हो जाएगा. इसके अलावा गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करना भी अच्छा इलाज है.
  • गले की खराश के लिए कालीमिर्च को पीसकर घी या बताशे के साथ चाटने से भी लाभ होता है. साथ ही कालीमिर्च को 2 बादाम के साथ पीसकर सेवन करने से गले के रोग दूर हो सकते हैं.