NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
28-Nov-2020 03:27 PM
PATNA : बिहार पुलिस दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा कल होगी. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोगा की ओर से प्रारंभिक परीक्षा में सफल दारोगा अभ्यर्थियों इसमें शामिल होंगे. प्राशास ने परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली है. कुल 50 हजार 76 परीक्षार्थी कल आयोजित की जाने वाली परीक्षा में शामिल होंगे.
बता दें कि 2446 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है. दारोगा के 2064 पद, सार्जेंट के 215, कारा विभाग के अधीन सहायक जेल अधीक्षक के 167 पद के लिए परीक्षा आयोजित की गई है.
कोरोना काल में ऐसे होगी परीक्षा.....
1. राज्य के 12 जिलों में 102 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं और परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई है.
2. परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग के लिए एक घंटा पहले बुलाया गया है.
3.परीक्षा के दिन परीक्षा की पूरी अवधि के लिए परीक्षा केंद्र के परिसर व बाहर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी.
4.परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, वाइ-फाइ गजट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर आदि इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और व्हाइटनर, ब्लेड, इरेजर आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी.
5. परीक्षार्थी के साथ ही सभी केंद्राधीक्षक को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा.
6.परीक्षा कक्ष को सैनिटाइज, परीक्षार्थियों को हैंड सैनिटाइज करने के साथ मास्क लगाना अनिवार्य होगा. सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा.