ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

Bihar News: सावन की भीड़ के बीच बागमती नदी में डूबा मासूम, प्रशासन कर रहा सर्च ऑपरेशन

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थानाक्षेत्र में सावन की सोमवारी पर 9 वर्षीय अभिमन्यु कुमार बागमती नदी में स्नान करते समय डूब गया। पुलिस और स्थानीय गोताखोर शव की तलाश में जुटे हैं।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थानाक्षेत्र से बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। यहां बेनीबाद शिव मंदिर के समीप बागमती नदी में स्नान के दौरान 9 वर्षीय अभिमन्यु कुमार, जो कि कृष्णा शर्मा का पुत्र है, नदी की तेज धार में बह गया और अब तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है। घटना आज सावन की सोमवारी के अवसर पर हुई, जब मंदिर पर जल चढ़ाने और पवित्र स्नान को लेकर भारी भीड़ जमा थी।


स्थानीय लोग बताते हैं कि अभिमन्यु भी अन्य श्रद्धालुओं के साथ बागमती नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान अचानक तेज धार में बहने से वह डूब गया। आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की तेजी के कारण वह पानी में डूब गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और मातम का माहौल है।


बेनीबाद थानाध्यक्ष साकेत कुमार सार्दुल तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में शव की तलाश शुरू कर दी गई है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिवार वाले भी नदी किनारे इकट्ठा हो गए हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है, सभी बच्चे अभिमन्यु के सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।


पुलिस प्रशासन ने नदी में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी है ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों। थानाध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से नदी में सतर्क रहने की अपील की है और कहा कि सावधानी से ही स्नान करें। स्थानीय प्रशासन भी खोज कार्य में जुटा हुआ है और जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाने का प्रयास कर रहा है।


यह दुखद घटना सावन जैसे पवित्र माह में ध्यान दिलाती है कि नदी में स्नान करते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना कितना आवश्यक है, खासकर बच्चों के लिए। बेनीबाद क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस द्वारा भविष्य में सुरक्षा के और कड़े इंतजाम करने की बात कही गई है ताकि इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT

FirstBihar संवाददाता