ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग का हुआ दर्दनाक अंत, युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया; 3 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत हुआ है, जहां युवक उदय कुमार की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने मामले में दो दोस्तों और एक महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर नवादा पंचायत में एक लव अफेयर का खौफनाक अंत हुआ है। 25 वर्षीय उदय कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव को आम के बगीचे में पेड़ से लटका दिया गया। उदय वार्ड चार के सदस्य जग्गू भगत के पुत्र थे। मामले की जांच पुलिस द्वारा तेजी से की जा रही है और उदय के दो दोस्तों के साथ एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


दरअसल, घटना रविवार सुबह तब सामने आई, जब ग्रामीणों ने आम के बगीचे में पेड़ से लटके शव को देखा और परिजनों को सूचना दी। मृतक की मां सोनी देवी ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे उदय के दोस्त छोटन कुमार, कमलेश कुमार और विक्रम कुमार बाइक से उन्हें बुलाने आए थे। तीनों ने कहा था कि वे भूंजा खाने जा रहे हैं और थोड़ी देर में वापस आ जाएंगे। लेकिन रात 11 बजे तक उदय घर वापस नहीं लौटा। जब मां ने उनके दोस्तों से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उदय सो चुका है और चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद सुबह उदय की मौत की सूचना मिली।


मां ने आरोप लगाया कि उदय की हत्या उनके दोस्तों ने की है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अशोक शाह ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तक कोई आवेदन पुलिस को नहीं मिला है, लेकिन जांच के दायरे में दो पुरुष और एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीएसपी कुमार चंदन ने घटनास्थल पर जाकर जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है और जल्द ही मामले का पूरी तरह से उद्भेदन कर लिया जाएगा।


उदय तीन भाई और सात बहनों में सबसे बड़ा था और बीए का फाइनल एग्जाम देने वाला था। परिजन उसकी हत्या से गहरे सदमे में हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है, जिसमें प्रेम प्रसंग, दोस्ती और किसी अन्य पहलू की जांच शामिल है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही इस दुखद हत्या की पूरी गुत्थी सुलझा ली जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।


इस बीच, स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने और ऐसे अपराधों को रोकने के लिए कदम उठाने की भी बात कही है ताकि युवा पीढ़ी सुरक्षित रह सके और इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। ग्रामीण भी इस मामले को लेकर चिंतित हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।