ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

VIRAL STORY: प्यार का इजहार बनी मुसीबत: रोज डे पर बनाया वीडियो थाने पहुंचा, महिला के खिलाफ केस, जाने... पूरा मामला

बिहार के मुंगेर जिले में रोज डे पर पति को गुलाब देकर प्यार जताना एक महिला को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

VIRAL STORY: प्यार का इजहार बनी मुसीबत: रोज डे पर बनाया वीडियो थाने  पहुंचा, महिला के खिलाफ केस, जाने... पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VIRAL STORY: बिहार के मुंगेर जिले में रोज डे पर पति को गुलाब देकर प्यार जताना एक महिला को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। अब इस पूरे प्रकरण में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक, कंचन देवी ने रोज डे के मौके पर अपने पति को खास अंदाज में सरप्राइज देने का प्लान बनाया था। उन्होंने पहले अपने पति को गुलाब का फूल दिया और फिर उसी दौरान एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में आगे दिखता है कि वह अपने पति को एक गिलास में शराब डालकर देती हैं और साथ में शराब की बोतल भी दिखाई देती है। पति इस दौरान मुस्कुराते हुए नजर आते हैं और माहौल सामान्य दिखता है।


महिला ने यह वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया। कुछ ही समय में वीडियो तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। चूंकि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, इसलिए शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि का सार्वजनिक प्रदर्शन कानून के दायरे में आता है। यही वजह रही कि वीडियो पर विवाद बढ़ता गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।


विवाद उस समय और बढ़ गया जब महिला की एक और तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में वह एक ब्यूटी पार्लर के अंदर हाथ में पिस्टल लेकर पोज देती नजर आईं। सोशल मीडिया पर यह फोटो भी तेजी से वायरल हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।


मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। पुलिस ने छापेमारी कर पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि फोटो में दिखाई दे रही पिस्टल दीनदयाल चौक निवासी विशाल कुमार का लाइसेंसी हथियार है।


पुलिस का कहना है कि लाइसेंसी हथियार के साथ सार्वजनिक रूप से फोटो खिंचवाना और उसे सोशल मीडिया पर साझा करना नियमों का उल्लंघन है। इसी आधार पर कंचन देवी और हथियार के लाइसेंसधारी विशाल कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे मामला सोशल मीडिया से जुड़ा ही क्यों न हो।