ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अमरनाथ एक्सप्रेस की बोगी में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, समस्तीपुर में भर्ती

अमरनाथ एक्सप्रेस की जनरल बोगी में एक महिला ने चलती ट्रेन में बेटे को जन्म दिया। 7 माह का प्रीमैच्योर नवजात समस्तीपुर सदर अस्पताल के SNCU में भर्ती। मां-बच्चा दोनों सुरक्षित।

Bihar
जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: जालंधर से किशनगंज जा रही एक महिला ने ट्रेन की बोगी में बच्चा को जन्म दिया। सहयात्री के सहयोग से महिला को समस्तीपुर जंक्शन पर उतारा गया। इसके बाद उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चा का वजन कम है जिस कारण उसे सदर अस्पताल के स्पेशल चाइल्ड केयर सेंटर में एडमिट कराया गया है। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए गए हैं। 


किशनगंज निवासी मोहम्मद कैशर  आलम ने बतलाया कि वह अपने साढू मोहम्मद सद्दाम के साथ जालंधर की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनकी साली इशरत परवीन को बच्चा होने वाला था।  जिस कारण तीनों वापस घर लौट रहे थे। सभी अमरनाथ एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सफर कर रहे थे। डॉक्टर ने सितंबर महीने में डेट दिया था। जिस कारण परिवार के साथ वापस घर आ रहे थे, ताकि सुरक्षित प्रसव कराया जा सके। 


उन्होंने बताया कि ट्रेन जब रात मुजफ्फरपुर पहुंची तो अचानक उनकी साली को प्रसव पीड़ा होने लगी। यह देखकर वह ट्रेन में टीटी को सूचना दी।  इस दौरान पीड़ा बढ़ने पर सहयात्रियों ने सहयोग किया ।  ट्रेन की बोगी में ही पर्दा बनाया और उनकी साली को प्रसव हुआ । पुत्र ने जन्म लिया है। इस दौरान ट्रेन समस्तीपुर पहुंची तो मेडिकल टीम द्वारा प्लेटफार्म पर प्राथमिक उपचार कराया गया । बच्चा का वजन कम था जिस कारण जच्चा और बच्चा को सदर अस्पताल भेजा गया है। बच्चा 7 माह का  है बच्चा, वजन डेढ़ किलो । बताया गया है कि बच्चा मात्र सात  माह का है। वह काफी कमजोर था। जिस कारण उसे सदर अस्पताल के एस एन सी यू में भर्ती कराया गया है। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता