ब्रेकिंग
अगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेज

Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले में सशस्त्र सीमा बल के प्रशिक्षण के लिए 100 मीटर सेमी इंडोर बफल रेंज बनेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 38 डिसमिल जमीन 10 साल के लिए आवंटित की है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र, सशस्त्र सीमा बल, सुपौल में 100 मीटर सेमी इंडोर बफल रेंज के निर्माण हेतु 38 डिसमिल जमीन निश्चित अवधि के लिए देने की स्वीकृति प्रदान की गई है।


उन्होंने कहा कि जिले के किशनपुर अंचल, मौजा-आसनपुर कुपहा, खाता संख्या-346, खेसरा नंबर-361 भूखंड को 10 साल के लिए प्रशिक्षण और फायरिंग अभ्यास के लिए दिया जा रहा है। सशस्त्र सीमा बल को प्रशिक्षण, युद्धाभ्यास, खुले क्षेत्र में गोली चलाने के अभ्यास के लिए ये भूखंड देने की स्वीकृति प्रदान की है।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण के लिए आधुनिक और सुरक्षित बुनियादी ढांचा तैयार करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इंडोर बफल रेंज बनने से प्रशिक्षण केंद्र में जवानों को बेहतर अभ्यास की सुविधा मिलेगी और वे नियंत्रित तथा सुरक्षित वातावरण में फायरिंग अभ्यास कर सकेंगे। इससे उनकी दक्षता और क्षमता दोनों में वृद्धि होगी।


सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों को मजबूत प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है ताकि वे किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना प्रभावी ढंग से कर सकें। सुपौल में प्रस्तावित यह सुविधा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण तंत्र को और मजबूती मिलेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता