ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

हाजीपुर में बड़ी वारदात की फिराक में थे दो युवक, गरुड़ टीम ने दबोचा, पिस्टल और 2 मोबाइल बरामद

बिहार के हाजीपुर में स्टेशन रोड स्थित नेशनल पेट्रोल पंप के पास पुलिस की गरुड़ टीम और मोटरसाइकिल गश्ती दल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल और दो मोबाइल फोन बरामद किया है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात की आशंका के बीच दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्टेशन रोड स्थित नेशनल पेट्रोल पंप के पास हथियार लेकर घूम रहे दोनों आरोपियों को गरुड़ टीम और मोटरसाइकिल गश्ती दल ने पकड़ा। 


पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई की जानकारी सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। हाजीपुर शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने गरुड़ टीम का गठन किया है। शहर में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार गश्त और निगरानी कर रही है।


इसी दौरान गरुड़ टीम और मोटरसाइकिल गश्ती दल को सूचना मिली कि स्टेशन रोड स्थित नेशनल पेट्रोल पंप के पास दो संदिग्ध हथियार के साथ मौजूद हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।


पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है। इसके साथ ही उनके संभावित आपराधिक नेटवर्क और अन्य गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। हाजीपुर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गठित गरुड़ टीम की इस कार्रवाई को पुलिस की सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है। पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।