ब्रेकिंग
60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार

मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश

बिहार शिक्षा विभाग ने सरस्वती विद्या निकेतन के रूप में विकसित 700 मॉडल स्कूलों के बेहतर संचालन के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य करने, स्कूलों में पुलिस के ठहराव और परीक्षा केंद्र बनाने से बचने का निर्देश दिया..

बिहार न्यूज
शिक्षा विभाग का आदेश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: शिक्षा विभाग ने सरस्वती विद्या निकेतन के रूप में विकसित 700 मॉडल स्कूलों के बेहतर संचालन के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य करने, स्कूलों में पुलिस के ठहराव और परीक्षा केंद्र बनाने से बचने एवं नौवीं में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं चलाने पर जोर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों के बेहतर संचालन के लिए ये निर्देश जारी किया है। 


शिक्षा विभाग ने राज्य में सरस्वती विद्या निकेतन के रूप में विकसित 700 मॉडल स्कूलों के बेहतर संचालन के लिए गुरुवार को आवश्यक निर्देश जारी किए। निर्देश में छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया है। विभाग के सचिव श्री राजीव रौशन ने सभी जिला पदाधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।


विभाग द्वारा जारी पत्र में मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने की व्यवस्था यथासंभव नहीं करने को कहा गया है। जिन विद्यालयों में लिपिक और परिचारी पदस्थापित नहीं हैं, वहां नजदीकी विद्यालयों से लिपिक और परिचारी को प्रतिनियुक्त किया जाए।


इन विद्यालयों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएं। जरूरत पड़ने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी वैकल्पिक परीक्षा केंद्रों की अनुशंसा करेंगे।विद्यालयों में चेतना सत्र का नियमित और बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान वाद्य यंत्रों का उचित उपयोग भी हो। इसकी नियमित निगरानी के लिए जिला पदाधिकारी अपने स्तर से एक पदाधिकारी नामित करेंगे। 


इसके साथ ही, कक्षा नौवीं में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कक्षाओं की व्यवस्था करने को कहा गया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला पदाधिकारियों को इन निर्देशों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और उनका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

 मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश

टैग्स