PATNA: सरकार ने पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को 15 दिनों के उपार्जित अवकाश की मंजूरी दी है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, उन्हें 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक छुट्टी दी गई है। इस दौरान वे 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक विदेश यात्रा भी करेंगे।
शिवहर SP संभालेंगे मोतिहारी का अतिरिक्त प्रभार
स्वर्ण प्रभात की अनुपस्थिति में शिवहर के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। वे अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ मोतिहारी SP का कामकाज भी देखेंगे।
गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
बिहार सरकार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने अखिल भारतीय सेवा (छुट्टी) नियमावली, 1955 के नियम 10, 11 और 20 के तहत अवकाश और विदेश यात्रा की अनुमति दी है। अधिसूचना राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव दीपक कुमार के हस्ताक्षर से जारी की गई है।





