ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक सीट से लगातार दूसरी बार जीतने वाले निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें और तिरहुत शिक्षक सीट से विजयी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह को जीत की बधाई दी।

बिहार न्यूज
MLC बनने पर CM ने दी बधाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:तिरहुत शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लोक सेवक आवास में मुलाकात की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नरेंद्र प्रसाद सिंह और बंशीधर ब्रजवासी को जीत की बधाई दी। 


बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से पटना स्थित लोक सेवक आवास में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी श्री बंशीधर ब्रजवासी को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


मुख्यमंत्री ने डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत को जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक बताया। उन्होंने श्री बंशीधर ब्रजवासी को भी चुनाव में मिली सफलता पर शुभकामनाएं दीं।


गौरतलब है कि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार श्री बंशीधर ब्रजवासी लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं।


बता दें कि निर्दलीय उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में एनडीए समर्थित जदयू (JDU) प्रत्याशी अभिषेक झा को हराया है। वंशीधर ब्रजवासी ने अभिषेक झा को 9,147 वोटों के अंतर से हराया। ब्रजवासी को कुल 31,832 वोट मिले, जबकि अभिषेक झा को 22,685 वोट मिले।